Type Here to Get Search Results !

कहीं आपके तो नहीं है इस अंग पर तिल जानिए इसका राज

शरीर पर कई तिल जन्म के साथ मौजूद होते हैं और बहुत से समय के साथ शरीर पर उभरते हैं। तिल समय के साथ छोटे-बड़े या फिर गायब भी हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की हमारे शरीर पर मौजूद तिल केवल हमारी सुंदरता नहीं बढ़ाते बल्कि हमारे जीवन से जुड़े कई बातों को उजागर भी करते है। समुद्रशास्त्र में इन तिलों का महत्व और मतलब बताया गया है। ये तिल आने वाला भविष्य और व्यक्ति का स्वभाव बताते हैं। कई बार समय के साथ तिल बन जाते है और गायब भी हो जाते है लेकिन कुछ तिल या मस्से हमेशा रहते हैं। शरीर पर नजर आने वाले तिलों के पीछे राज और इनका फल जानने की हर व्यक्ति में जिज्ञासा रहती है। आइये तिलों का महत्व और फलदायी कारणों के बारे में जानें।



छाती पर तिल
ऐसा कहा जाता है कि जिस महिला के छाती पर तिल होता है उसे पुत्र की प्राप्ति होती है। हालांकि विज्ञान इसे नहीं मानता है। स्त्री के दोनों स्तनों पर तिल उसे कामुक बनाता है। उसे प्रेमी या पति से विशेष प्यार मिलता है। बाईं जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है। दायीं जांघ पर तिल उसे पति की प्राणप्रिया बनाता है। पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है। कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है। मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।

राइट साइड की कनपटी पर तिल
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के राइट साइड की कनपटी पर तिल हो तो यह शीघ्र विवाह का सूचक होता है। इसके अलावा सुंदर पत्नी, अचानक धन लाभ भी देता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की लेफ्ट साइड की कनपटी पर तिल है तो अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है।

नाक पर तिल
जिस महिला के नाक पर तिल होता वह सौंदर्य की अनुपम मूर्ति नजर आती है लेकिन उसमें चूर-चूर कर घमंड और अहम् भरा होता है। जिसके चलते हर शख्स के साथ उनकी अनबन रहती है। इनके उन्हीं लोगों के साथ विचार मिलते हैं जो उनकी जी-हुजूरी करते हैं।

नाभि पर तिल
समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद तिल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भोजन का शौकीन होता है। लेकिन तिल अगर नाभि के आस-पास हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मस्तक पर तिल
मान्यता है कि किसी महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि जिस महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल है धन-दौलत उसके चारों तरफ बिखरी रहती है। उसे हर वह सुख मिलता है जिसकी उसे आशा नहीं होती है। उसका पति उसे अपनी हथेलियों पर रखता है। और माथे के बीच में तिल होना सच्चे प्रेम की निशानी होती है।

आंख की पुतली पर तिल
दायीं पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति अच्छी सोच वाला होता है। वहीं, बायीं पुतली पर तिल वाले निगेटिव थिंकिंग के होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग हद से ज्यादा इमोशनल होते हैं और कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाते।

गाल पर तिल
गाल पर लाल तिल का होना शुभ फल देता है। महिला के गाल पर बांई तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है। उसे धैर्यवान और स्वयं को प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

कमर और हिप्स पर तिल
जिन महिलाओं के कमर और हिप्स के जोड़ पर तिल होता है, वह महिलाएं ताउम्र अवसाद का शिकार रहती हैं। उनके दिमाग में हर घड़ी अपना अतीत घूमता रहता है, जिसके चलते वे न तो पीहर में और न ही ससुराल में सुख भोग पाती हैं।

कंधों पर तिल
दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता और बाएं कंधे पर तिल का होना तुनकमिजाजी स्वभाव को दिखाता है। अगर दाहिनी भुजा पर तिल है तो वो व्यक्ति काफी बुद्धिमान होता है। परिवार और दोस्तों के बीच वो काफी लोकप्रिय भी होता है। वहीं, बायीं भुजा पर तिल हो तो व्यक्ति झगड़ालू होता है।